रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के द्वारा नेमावर हत्याकांड के विरोध में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का विशाल धरना प्रदर्शन करते सेकड़ो की संख्या में रैली निकाल कर राष्ट्पति के नाम अपर कलेक्टर मंडला को ज्ञापन सौपा, ज्ञापन में सरकार एवं शासन की कड़ी निंदा करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री की इस्तीफा की मांग करते हुए अपराधियों को फांसी की सजा एवं पीड़ित परिवार को 3 करोड़ की सहायता राशि प्रदान करें एवं उनकी सुरक्षा हेतु सरकार पुलिस व्यवस्था दें गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा जन आक्रोश रैली में गणतंत्र पार्टी के प्रदेश व संभाग के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला अध्यक्ष इंजी कमलेश जी के मार्गदर्शन में मंडला जिले के गाँव गाँव से लोगो ने अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए विरोध किया पार्टी साथ ही मंच से सरकार के विरोध में अपनी अपनी बात रखी साथ ही रैली में नारे बाजी करते हुए कलेक्टर परिसर तक पहँचे जिसमे जिले व ब्लाक के कार्यकर्ता उपस्थित हुए एवं जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार से अपनी मांगों को रखते हुए प्रशासन को चेतावनी दिया अगर अपराधियों को फांसी नहीं हुई तो संपूर्ण आदिवासी समाज गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में चक्का जाम करेगा साथ ही जब तक कार्यवाही नही होती तब तक विरोध जारी रहेगा।


No comments:
Post a Comment